Pages

Sunday, 14 December 2014

अमेरिका की क्रांति (स्वतंत्रता संग्राम 1765-1783)Independence of United States of America

1783 से पहले भारत की ही तरह अमेरिका भी ब्रिटिश साम्राज्‍य के चंगुल में था। अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम 1765 से 1783 तक चला। इस दौरान 13 अमेरिकी कॉलोनियों ने ब्र‍िटिश साम्राज्‍य की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अमेरिका (United States of America) की स्‍थापना की थी।
अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम से जुड़े कुछ महत्‍वपूर्ण तथ्‍य निम्न हैं।
(1) अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशक साम्राज्‍य की नींव किसके शासनकाल में रखी गई ?
    अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशक साम्राज्‍य की नींव जेम्‍स प्रथम के शासनकाल में रखी गई थी।
(2) अमेरिका के मूल निवासियों को क्या कहा जाता है ?
    रेड इंडियन अमेरिका के मूल निवासी कहलाते हैं।
(3) पेरिस की संधि के अनुसार अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम कब समाप्त हुआ ?
    अमेरिका की आजादी की लड़ाई 1783 ई. (पेरिस की संधि के मुताबिक) खत्‍म हुई.
(4) अमेरिका को पूर्ण स्वतंत्रता कब मिली ?
    अमेरिका को पूर्ण स्‍वतंत्रता 4 जुलाई 1776 को मिली।
(5) अमेरिका के स्वाधीनता संग्राम के महानायक कौन थे ? 
    अमेरिका स्‍वतंत्रता संग्राम के नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे जो बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति बने.
(6) किस घटना को अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के तात्कालिक कारणों मे गिना जाता है ?
    बोस्‍टन की चाय पार्टी अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम के तात्‍कालिक कारणों के लिए जानी जाती है.
(7) बोस्‍टन की चाय पार्टी के नायक कौन था ?
    बोस्‍टन की चाय पार्टी के नायक सैम्‍युल एडम्‍स था।
(8) सर्वप्रथम प्रजातंत्र की नींव कहाँ रखी गयी ?
    प्रजातंत्र की नींव सर्वप्रथम अमेरिका में रखी गई।
(9) किस देश को आधुनिक गणतंत्र की जननी कहा जाता है ?
    आधुनिक गणतंत्र की जननी अमेरिका को कहा जाता है। 
(10) सर्वप्रथम धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना कहाँ हुई ?
     धर्मनिरपेक्ष राज्‍य की स्‍थापना सबसे पहले अमेरिका में हुई।                            
(11) अनेरिकी आजादी के दौरान अमेरिकियों का नारा क्या था ?
     अमेरिका की आजादी के दौरान अमेरिकियों का नारा 'प्रतिनिधित्‍व नहीं तो कर नहीं' था।
(12) संसार का प्रथम लिखित संविधान कब व कहाँ लागू हुआ ? 
     संसार में सर्वप्रथम लिखित संविधान 1789 ई. में संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में लागू हुआ. 
(13) विश्‍व का पहला देश कौन सा है जिसने मनुष्‍यों की समानता और उसके मौलिक अधिकारों की       घोषणा की।
     संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका विश्‍व का पहला देश था जिसने मनुष्‍यों की समानता और उसके मौलिक अधिकारों की      घोषणा की।
(14) अमेरिका में दासों के आयात पर कब रोक लगी अर्थात इस काम को अवैद्य घोषित किया गया ?
     अमेरिका में दासों के आयात को 1808 ई. में अवैध घोषित किया गया।
(15) अब्राहम लिंकन कब अमेरिका के राष्ट्रपति बने ?
     अमेरिका की स्वतंत्रता संग्राम का महानायक अब्राहम लिंकन 1860 ई. में अमेरिका के राष्ट्रपति बना।.
(16) अमेरिका में दक्षिण और उत्‍तरी राज्‍यों के बीच गृह युद्ध की शुरुआत कब हुई ?
         अमेरिका में दक्षिण और उत्‍तरी राज्‍यों के बीच गृह युद्ध की शुरुआत 12 अप्रैल 1861 में हुई।
(17) अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा का उन्‍मूलन कब किया ?
         1 जनवरी 1863 ई. को अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा का उन्‍मूलन किया।
(18) लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है यह कथन किसका था ?
        लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है यह कथन अब्राहम लिंकन का था।
(19) अब्राहम लिंकन की हत्‍या कब व किसने की थी ? 
        जॉन विल्‍कीज बूथ ने 4 मार्च 1865 को अब्राहम लिंकन की हत्‍या कर दी।
(20) अमेरिकी गृहयुद्ध कब खत्‍म हुआ ?
         अमेरिकी गृहयुद्ध 26 मई 1865 में खत्‍म हुआ। 
(21) अमेरिका फेलोसोफिल सोसाइटी की नींव किसने रखी थी ?
        अमेरिका फेलोसोफिल सोसाइटी की नींव बेंजामिन फ्रेंकलिन ने रखी।
(22) 1781 ई. में उपनिवेशी सेना के सम्‍मुख आत्‍मसमर्पण करनेवाला ब्रिटेन का सेनापति कौन था ?
     1781 ई. में उपनिवेशी सेना के सम्‍मुख आत्‍मसमर्पण करनेवाला ब्रिटेन का सेनापति लॉर्ड कार्नवालिस था।
(23) अमेरिकी गृह-युद्ध की शुरुआत किस राज्‍य से हुई ? 
     अमेरिकी गृह-युद्ध की शुरुआत दक्षिणी कैरोलिना राज्‍य से हुई. इसी युद्ध के फलस्‍वरूप ही दासप्रथा का अंत        हुआ ।
(24) दक्षिणी कैरोलिना राज्‍य के ग्रहयुद्ध का क्या परिणाम रहा ? 
    दक्षिणी कैरोलिना राज्‍य के ग्रहयुद्ध के फलस्‍वरूप ही दासप्रथा का अंत हुआ।
< पुनर्जागरण                                                                फ्रांस की राज्य क्रांति>

Saturday, 13 December 2014

पुनर्जागरण

प्रश्न 1---- पुनर्जागरण या रिनैंसा क्या है?
►- पुनर्जागरण या रिनैंसा यूरोप में मध्यकाल में हुये एक सांस्कृतिक आन्दोलन को कहते हैं। यह आन्दोलन इटली से आरम्भ होकर पूरे यूरोप में फैल गया था। इस आन्दोलन का समय चौदहवीं शताब्दी से लेकर सत्रहवीं शताब्दी तक माना जाता है।
प्रश्न  2 पुनर्जागरण का क्या अर्थ है?
►-पुनर्जागरण का अर्थ पुनर्जन्म होता है। मुख्यत: यह यूनान और रोम के प्राचीन शास्त्रीय ज्ञान की पुन:प्रतिष्ठा का भाव प्रकट करता है। यूरोप में मध्ययुग की समाप्ति और आधुनिक युग का प्रारंभ इसी समय से माना जाता है। 
प्रश्न 3-पुनर्जागरण की शुरुआत कहां से मानी गई है ?
►-इटली के फ्लोरेंस नगर
प्रश्न 4- पुनर्जागरण का अग्रदूत किन्हें माना जाता है ?
►-इटली के महान कवि दांते (1260-1321 ई.)
प्रश्न 5-इटली के महान कवि दांते का जन्म कहां हुआ था ?
►-इटली के फ्लोरेंस नगर में ।
प्रश्न-6 दांते ने कौन सी पुस्तक किस भाषा में  लिखी ?
►- दांते ने प्राचीन लैटिन भाषा छोड़कर तत्कालीन इटली की बोलचाल की भाषा टस्कन में "डिवाइन कॉमेडी" नामक काव्य लिखा।
प्रश्न-7 इस पुस्तक में दाँते ने किसा यात्रा का वर्णन करों ?  
►-इसमें दांते ने स्वर्ग और नरक की एक काल्पनिक यात्रा का वर्णन किया है. 
प्रश्न 7- महाकवि दांते के बाद पुनर्जागरण को आगे ले जानेवाला दूसरा व्यक्ति कौन था ?
►- इटली का ही एक अन्य नागरिक पेट्रॉक (1304-1367) था।
प्रश्न 8. मानववाद का संस्थापक किसे माना जाता है ?
►-इटली का ही अन्य निवासी ----- पेट्रॉक  (1304-1367 इटली)  मानववाद का संस्थापक  था।
प्रश्न 9. इटालियन गद्य का जनक किसे माना जाता है ?
►- इटालियन गद्य का जनक बोकेशियो (1313-1375 ई.) को कहा जाता है जो एक कहानीकार भी है?
प्रश्न 10. डेकामेरॉन किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ?
►-बोकेशियो(1313-1375 ई.)की पुस्तक है, जो एक कहानी कार भी था।
प्रश्न 11. आधुनिक विश्व का पहला राजनीतिक  चिंतक कौन था ?
►-मैकियावेली(1469-1567 ई.),यह  फ्लोरेंस  का निवासी था।
प्रश्न 12. मैकियावेली की कौन-सी लोकप्रिय किताब राज्य का एक नई तस्वीर दिखाती है ?
►- मैकियावेली की  लोकप्रिय किताब "द प्रिंस " नामक पुस्तक राज्य का एक नई तस्वीर दिखाती है
प्रश्न 10. पुनर्जागरण की भावना की पूर्ण अभिव्यक्ति इटली के कौन से तीन कलाकारों की कृतियों में मिलती है ?
►-पुनर्जागरण की भावना की पूर्ण अभिव्यक्ति इटली के तीन कलाकारों, लियोनार्दो द विंची, माइकल एंजलो और राफेल  की कृतियों में मिलती है
प्रश्न 13. 'द लास्ट सपर' और 'मोनालिसा' नामक प्रसिद्ध चित्रों को बनाने वाले कौन थे ?
►- लियोनार्दो द विंची
प्रश्न 14. 'द लास्ट जजमेंट' तथा 'द फॉल ऑफ मैन' किसकी कृतियां हैं ?
►-माइकल एंजलो
प्रश्न 15. 'सिस्तान' के गिरजाघर की छत पर किसके द्वारा चित्र बनाए गए हैं ?
►-माइकल एंजलो
प्रश्न 16 . 'जीजस क्राइस्ट' की माता 'मेडोना' का चित्र किसकी कृति है ?  
►- जीजस क्राइस्ट की मां मेडोना का चित्र  राफेल ने बनाया जो इटली का ही एक चित्रकार था। 
प्रश्न17. 'पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक' किसे माना गया था ?
►- जियाटो को पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक कहा गया है।
प्रश्न- 18 लियोनार्डो द विंची कौन था ?
►-  लियोनार्दो द विंची एक बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न व्यक्ति था। वह चित्रकार, मूर्तिकार,इंजीनियर,  वैज्ञानिक, दार्शनिक, कवि और गायक था।
प्रश्न 19. पुनर्जागरण काल का सर्वश्रेष्ठ निबंधकार कौन था ?
►- फ्रांसिस बेकन जो  इंगलैंड का निवासी था।
प्रश्न 20. द प्रेज ऑफ फौली पुस्तक में किस पर व्यंग्य किया गया है ?
►-पादरियों के अनैतिक जीवन और ईसाई धर्म की कुरीतियों पर ।
प्रश्न 21. द प्रेज ऑफ फौली किसने लिखी ?
►-इरासमस ने जो  हॉलैंड के निवासी थे।
प्रश्न 22.अपनी पुस्तक यूटोपिया के माध्यम से किसने आदर्श समाज का चित्र प्रस्तुत किया ?
►-अपनी पुस्तक यूटोपिया के माध्यम से टॉमस मूर जो इंगलैंड के निवासी थे,ने आदर्श समाज का चित्र प्रस्तुत किया।
प्रश्न 23. जर्मन भाषा में बाइबिल का अनुवाद किसने किया ?
►-मार्टिन लूथर
प्रश्न 24. रोमियो एंड जूलिएट किसकी अमर कृति है ?
►-"रोमियो एंड जूलिएट"शेक्सपीयर की अमर कृति है  जो इंगलैंड के निवासी थे। 
प्रश्न 25. आधुनिक प्रयोगात्मक विज्ञान का जन्मदाता किसे माना गया ?
►-रोजर बेकन को प्रयोगात्मक विज्ञान का जन्मदाता था जो  इंगलैंड निवासी था।
प्रश्न 26. पृथ्वी सौर मंडल का केंद्र है इसका खंडन सर्वप्रथम किसने किया ?
►- पोलैंड निवासी कॉपरनिक्स ने बाइविल के इस सिद्धान्त का खंडन किया कि पृथ्वी सौर मण्डल के केन्द्र में है।
प्रश्न -27 कॉपरनिक्स के सिद्धान्त के पक्ष में आने वाले दूसरे वैज्ञानिक का नाम वताओ?
►- गैलीलिओ (1560-1642 ई.) ने भी कोपरनिकस के सिद्धांत का समर्थन किया। 
प्रश्न 28. गुरुत्वाकर्षण के नियम का पता किसने लगाया ?
►- न्यूटन (1642-1726)
प्रश्न 29 . धर्मसुधार आंदोलन की शुरुआत कब हुई ?
►-16 वीं सदी में ।
प्रश्न30. धर्मसुधार आंदोलन का प्रवर्त्तक किसे माना गया ?
►-मार्टिन लूथर (जर्मनी)
प्रश्न 31.धर्मसुधार आंदोलन की शुरुआत कहां हुई ?
►-इंग्लैंड
प्रश्न 32. धर्मसुधार आंदोलन का प्रात:कालीन तारा किसे कहा जाता है ?
►-जॉन विकलिफ
प्रश्न 33. अमेरिका की खोज किसने की थी ?
►-क्रिस्टोफर कोलंबस
प्रश्न 34. किसके नाम पर अमेरिका का नाम अमेरिका पड़ा ?
►-अमेरिगो बेस्पुसी (इटली)
प्रश्न 35. प्रशांत महासागर का नामाकरण किसने किया ?
►-मैगलन (स्पेन)
प्रश्न 36. समुद्री मार्ग से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने वाला व्यक्ति कौन था ?
►-मैगलन
प्रश्न-37. किस वैज्ञानिक ने यह बताया कि ग्रह सूर्य के चारो तरफ कैसे घूमते हैं।
►- जर्मनी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक केपला या केपलर (1571-1630 ई.) ने गणित की सहायता से यह बतलाया कि ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार घूमते हैं। 
प्रश्न 38. धर्म-सुधार आन्दोलन का प्रात: कालिन तारा किसे कहा जाता है ?
►- जॉन विकलिफ को धर्म-सुधार आन्दोलन का प्रात: कालिन तारा कहा जाता है।
प्रश्न 39. धर्म-सुधार आन्दोलन के अनुयायी क्या कहलाये ?
►-  इसके अनुयायी लोलार्डस कहलाते थे।
प्रश्न-40. अमरीका की खोज किसने की थी?
►- क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की थी।
प्रश्न-41. अमेरिका का यह नाम किसके नाम पर रखा गया था ?
►-  इटली निवासी अमेरिगो बेस्पुसी  के नाम पर अमेरिका का नाम अमेरिका पड़ा।
प्रश्न 42.प्रशान्त महासागर का नामकरण किसने किया ?
►- प्रशांत महासागर का नामकरण स्पेन निवासी मैगलन ने किया।
प्रश्न 43.समुद्री मार्ग से सम्पूर्ण विश्व का चक्कर लगाने वाला पहला व्यक्ति कौन था ? 
►- समुद्र मार्ग से सम्पूर्ण विश्व का चक्कर लगानेवाला प्रथम व्यक्ति मैगलन था।
प्रश्न 44.पुनर्जागरण के दौरान डच और जर्मनों ने क्यो तरक्की की थी ?
►- पुनर्जागरण के दौरान डच और जर्मन कलाकारों में हाल्वेन और एल्बर्ट ड्यूरर उल्लेखनीय हैं. उन्होंने शास्त्रीय साहित्य की अपेक्षा अपने आसपास दैनिक जीवन में अधिक रुचि प्रदर्शित की. जिससे वैज्ञानिक उपलब्धियों के क्षेत्र में जर्मनी इटली से भी आगे निकल गया। 
                                                                                                                                       अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम>